पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया” , गणतंत्र दिवस पर डॉ. रविंद्र उपाध्याय का गरिमामय सम्मान

सैलाना/रतलाम। साक्षर भारत–समृद्ध  भारत  की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान हेतु रतलाम ज़िले में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में विकासखंड समन्वयक (साक्षरता) जनपद शिक्षा केंद्र सैलाना डॉ. रविंद्र उपाध्याय को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत एवं उच्च स्तरीय गरिमामय वातावरण में सम्पन्न इस समारोह में डॉ. उपाध्याय को “नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के दायित्वों के उत्कृष्ट निर्वहन तथा जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न अवसरों पर आयोजित शासकीय कार्यक्रमों के कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन” के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप एवं कलेक्टर श्रीमती मीशा सिंह के कर-कमलों से यह पुरस्कार प्राप्त होना निश्चय ही एक अभिनव, गौरवपूर्ण एवं हर्षोल्लास से भरा अनुभव है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सैलाना नगर के गौरव व समाज में शिक्षा, साक्षरता और जागरूकता के प्रति सतत प्रयासों की एक सशक्त पहचान भी है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp