ध्वनि प्रदूषण से परेशानी को लेकर सर्वहिन्दू समाज ने प्रशासन को ज्ञापन दिया प्रशासन ने तत्काल मस्जिद के दो लाउडस्पीकर हटवाये

सैलाना। सैलाना नगर के  स्थित मस्जिद के ऊपर लगे लाउडस्पीकर (ध्वनि प्रदूषण )को लेकर नगर में असंतोष का माहौल न बने को लेकर  नगर के नागरिकों सर्वहिन्दू संगठन समाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना तरुण जैन एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश अजमेरा पुलिस थाना सैलाना को एक आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मस्जिद के ऊपर रूप लगाए गए लाउडस्पीकर से अत्यधिक तीव्र ध्वनि प्रसारित की जा रही है, जिससे आसपास के रहवासियों को प्रतिदिन 4 से 5 बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि इससे बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार लोगों को विशेष कठिनाइयाँ हो रही हैं।

आवेदन में यह भी बताया गया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 13 दिसंबर 2023 को कार्यभार संभालने के बाद राज्य के सभी धार्मिक स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने वाले अवैध लाउडस्पीकर हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद सैलाना नगर में इन आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है।

नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों के विरुद्ध लगे लाउडस्पीकर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, जिससे नगर में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस अवसर पर नगर के अनेक आमजन उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की।

सैलाना अनुविभागी अधिकारी तरुण जैन एवं पुलिस थाना प्रभारी पिंकी आकाश अजमेरा द्वारा उक्त मांगों को संज्ञान मे लेकर मस्जिद के ऊपर लगे लाउडस्पीकरो मे से दो लाउडस्पीकर हटवाद दिए गए।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp