36 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद ‘भाई साहब’ राजेश गेहलोत सेवानिवृत्त

जनपद पंचायत सैलाना में भावपूर्ण विदाई, कर्मचारियों ने ग़मगीन माहौल में दी गेहलोत को शुभकामनाएं

सैलाना (जि. रतलाम)। जनपद पंचायत सैलाना में सहायक ग्रेड-3 के पद पर 36 वर्षों तक बेदाग छवी, ईमानदार एवं निष्ठावान सेवाएं देने वाले सभी के प्रिय ‘भाई साहब’ के नाम से सुविख्यात राजेश गेहलोत के सेवानिवृत्त होने पर जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

अपने दीर्घ सेवाकाल में  गेहलोत ने अपने पिता के  सदविचारों पर चलकर कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, सादगी और जनसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनके सरल स्वभाव, मधुर वाणी और सहयोगी व्यवहार ने उन्हें न केवल कार्यालय का अभिन्न अंग बनाया, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी के लिए प्रेरणास्रोत भी बनाया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि के बावजूद सादगीपूर्ण सेवाकाल
उल्लेखनीय है कि राजेश गेहलोत, मालवा अंचल में “मालवा के गांधी” के रूप में विख्यात, पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधायक स्व. श्री प्रभुदयाल  गेहलोत के जेष्ठ पुत्र हैं। राजनीतिक एवं प्रतिष्ठित परिवार से होने के बावजूद उन्होंने कभी अपने पारिवारिक प्रभाव को अपने कर्तव्यों पर हावी नहीं होने दिया। एक सामान्य शासकीय सेवक की भांति उन्होंने पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और विनम्रता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो अपने-आप में अनुकरणीय उदाहरण है।

कर्मचारियों ने बताया प्रेरणास्रोत
विदाई समारोह में जनपद क्षेत्र के सचिव, सहायक सचिव, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा जनपद पंचायत कार्यालय के वर्तमान व पूर्व कर्मचारियों सामाजिक संगठन राजनीतिक दलों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने भावविभोर होकर पुष्पमालाएं पहनाकर गेहलोत का सम्मान किया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रिया गेरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशी चारेल, जनपद सदस्य प्रभु भाभर,पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत, पूर्व। नप अध्यक्ष जगदीश पाटीदार पार्षद मंगलेश कसेरा पंचायत सचिव सहायक सचिव सहित समस्त कर्मचारियों ने अपने अपने उद्गबोधन में एक मत से उनके दीर्घ, बेदाग सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि राजेश गेहलोत जैसे कर्मठ, सादगीपूर्ण और ईमानदार अधिकारी किसी भी संस्था की वास्तविक पूंजी होते हैं।

परिवार और सामाजिक पहचान
राजेश गेहलोत साधारण परिवार से रहे हैं जिनके पिता स्व. प्रभु दयाल गेहलोत एवं माता सरोज देवी गेहलोत है, परिवार में एक बड़ी इकलौती बहन नूतन वास्कले तथा दो भाई हैं—शेखर गेहलोत पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं हर्ष विजय गेहलोत, सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष है।वही हनी गेहलोत भतीजा है।

सम्मान पत्र प्रदान कर दी गई शुभकामनाएं
कार्यक्रम के अंत में  गेहलोत को उनके उत्कृष्ट एवं दीर्घ सेवाकाल के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत सीईओ  रिया गेरा व सभी सचिवों द्वारा अभिनंदन पत्र पत्र भेंट किए। अभिनंदन पत्र का वाचन बी एल तवर ने किया। जिसमें उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानित सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।जनपद पंचायत सैलाना के लिए उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी और उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

विदाई समारोह के अंत में राजेश गेहलोत ने कहा कि मैंने 35, 36 साल की जो सेवा की है जिसमें सभी कर्मचारियों ने मुझे सहयोग दिया है। सचिव सरपंच सभी बहुत ही अच्छे लोग मिले हैं पूरा स्टाफ ही मुझे बहुत अच्छा लगता है  जनपद सीईओ, अध्यक्ष एवं पूर्व के अध्यक्ष को भी याद करते हुए उनके भी कार्यकाल को याद किया और कहा कि मुझे सिखने की आदत रही है मैं आज भी कुछ नया सीखने का ही प्रयास करता हु, कुछ सालों के लिए बाहर भी सर्विस करने का मौका मिला वह भी मुझे अच्छा अनुभव हुआ,वही इस सम्मान के लिये धन्यवाद दिया। तत्पश्चात जनपद पंचायत के कर्मचारी राजेश गेहलोत के परिवार सहित गेहलोत को बैंड बाजे के साथ घर तक पहुंचाया ,कार्यक्रम का संचालन रतनलाल चारपोटा ने किया व ककं आनंद मालवीय ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp