रतलाम। दिनांक 31.01.2026 पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रतलाम पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹 घटना का विवरण – पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माननखेड़ा उप निरीक्षक राजेश मालवीय द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण– दिनांक 30.01.2026 की रात्रि में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार क्रमांक GJ06PA0016 को रोका गया। वाहन चालक द्वारा बैरिकेट्स तोड़ते हुए कार को मंदसौर की ओर भागकर ले गया। वाहन के संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। चालक द्वारा लसुडिया ईला अंडर ब्रिज के पास कार को सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।
पुलिस द्वारा वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कार में भारी मात्रा में मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत जप्त किया गया।
जप्त मशरूका– डोडा चूरा – 07 बोरों में कुल 140 किलोग्राम अनुमानित कीमत – ₹2,80,000/- एवं
टाटा हैरियर कार (सफेद रंग) क्रमांक – GJ06PA0016 अनुमानित कीमत – ₹20,00,000/-
कुल जप्त मशरूका की कीमत: ₹22,80,000/-
उक्त मशरूका को विधिवत जप्त कर थाना रिंगनोद पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वाहन चालक, वाहन मालिक एवं डोडा चूरा के परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका– इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—
निरीक्षक आनंद सिंह आजाद – थाना प्रभारी, रिंगनोद
उप निरीक्षक राजेश मालवीय – चौकी प्रभारी, माननखेड़ा, कार्य.प्र.आर. 658 हर्षवर्धन सिंह, आर. 801 घनश्याम कुमावत, आर. 895 संतोष कुमार, आर. 1156 अनिल डांगी, आर. मुकेश, आर. नरेन्द्र, सै. 1149 सुरेश उपाध्याय, सै. 1058 जालमसिंह, सै. 82 शांतिलाल बामनिया

Author: MP Headlines





















