सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल, सैलाना में विधिक जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत पुरस्कार वितरण संपन्न

पुरस्कार विद्यार्थियों को बेहतर करने की प्रेरणा देता है न्यायाधीश मोहित परसाई

सैलाना। सैलाना नगर के बाईपास स्थित सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश मोहित परसाई ने कहा कि “प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। जब विद्यार्थी ईमानदारी से अपना कर्म करते हैं और उसका उचित मूल्यांकन होता है, तो पुरस्कार उन्हें और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।”उन्होंने विद्यार्थियों को विधि के क्षेत्र में करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए मार्गदर्शन भी प्रदान किया, जिससे विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ी।

कार्यक्रम में सैलाना विधिक साक्षरता शिविर की न्यायाधीश गार्गी शर्मा एवं नेहा सावनेर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संस्था के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने स्वागत उद्बोधन में विधिक जागरूकता गतिविधियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर सैलाना न्यायालय द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता संबंधी पोस्टर, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान : अर्पिता चौहान, जयश्री सांखला द्वितीय स्थान : प्रतीक सोलंकी, यशराज सिसौदिया तृतीय स्थान : वंदना पांचाल, अव्यांश राठौड़“शिक्षा का अधिकार” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में देव चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय की विधिक जागरूकता क्लब प्रभारी श्वेता नागर द्वारा किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रवि जोनवेल, रेव सिंह वसुनिया, योगेश परमार, सुरेश बानिया, नवीन उपाध्याय, अश्विनी गौतम एवं शारदा गौर सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp