सैलाना/रावटी। प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत के नेतृत्व में रावटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र गरवाल एवं एनएसयूआई रावटी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भूरिया की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत बरखेड़ा की पंचायत कांग्रेस समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
गठित पंचायत कांग्रेस समिति में प्रकाश डामोर को अध्यक्ष, रमेश डिडोर को उपाध्यक्ष तथा अमर सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच मोहन जी, ग्राम सभा अध्यक्ष रायचंद्र भूरिया, सोहन डामोर, वर्तमान सरपंच भेरूलाल डामोर, दला डाबी, पीरूलाल देवड़ा, पैमा जी, मगन, जीवन, कालू, रंगू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मज़बूत कर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Author: MP Headlines


















