बस स्टैंड के चौड़ीकरण का कार्य नगर हित में, इसमें सहयोग करे : अध्यक्ष शुक्ला

सैलाना। सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने कहा हैं कि नगर के विकास और यातायात के बढ़ते दबाव को योजनाबद्ध तरीके से कम करने  को लेकर वर्तमान बस स्टैंड के चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट लाया गया हैं। 42 लाख के इस प्रोजेक्ट में जो 15 दुकानें प्रभावित हो रही हैं उन्हें पीछे की जमीन पर वापस उससे बड़ी साइज़ में  दुकान बनवाया जा कर उन्हीं दुकानदारों को वापस लागत मूल्य में दी जायेगी। किसी का भी रोजगार छीनने की नगर परिषद की कोई मंशा नहीं हैं। सभी भरोसा रखे और विकास में सहयोग दे कर भागीदार बने।

1983 में बना था बस स्टैंड
अध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि दरअसल सैलाना का बस स्टैंड 1983 में बना था। इससे पूर्व मस्जिद चौराहा पर बस स्टैंड हुआ करता था। लगभग 43 साल पूर्व उन दिनों तत्कालीन जन प्रतिनिधियों की पहल पर बस स्टैंड वर्तमान में जहां है वहां स्थानांतरित किया गया। तब के हिसाब से यहां बस स्टैंड पर पर्याप्त स्थान था। पर अब फिर आबादी बढ़ने और यातायात का दबाव बढ़ने से बस स्टैंड का विस्तार अत्यंत अनिवार्य हो गया हैं। स्टैंड के चौड़ीकरण के नगर को चौतरफा फायदे मिलेंगे। विकास की इस पहल को सभी बड़ा मन करके देखे।

ये हैं पूरा प्लान
नगर परिषद अध्यक्ष शुक्ला ने बस स्टैंड के पूरे प्लान को विस्तार से समझाते हुए बताया कि चिन्हित 15 दुकानों के पीछे के 1988 में निर्मित सुलभ शौचालय जर्जर स्थति में तब्दील हो चुका हैं उसको हटा कर जर्जर हो चुकी सभी 15 दुकानों को 30 फीट पीछे बनाया जाएगा। सभी दुकानें लगात मूल्य में ही वापस इन्हीं दुकानदारों को दी जाएगी। इससे आंबेडकर मार्ग पर बनी हुई दस साल से बन्द पड़ी सब्जी मंडी भी चालू हो जाएगी। बसें खड़ी करने के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा। इस कारण राजस्थान परिवहन निगम की तथा मध्यप्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बसें भी बस स्टैंड पर आने लगेगी। जो अभी बायपास पर ही रुक जाती हैं। और यात्रियों को परेशानी होती हैं। नई दुकानों का निर्माण 6 माह में पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया हैं।

भविष्य को ध्यान रखे
शुक्ला ने कहा कि नगर की आबादी और यातायात का दबाव आने वाले बरसों में और बढ़ना ही हैं। यदि इस समय बस स्टैंड के विस्तार को रोका गया तो हो सकता हैं आने वाले बरसों में पूरा बस स्टैंड ही यहां से हटाने की नौबत आ जाए। और इसे नगर से बाहर कहीं स्थानांतरित करना पड़े। जिससे २०० के क़रीब दुकानदारों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है विस्तार का कार्य निःसंदेह नगर की बेहतरी के लिए ही हैं। इसमें नगर परिषद की कोई छुपी मंशा नहीं हैं।

संकल्प पारित कर सीएमओ को दिए आदेश
अध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि विकास को ध्यान में रखते हुए ही परिषद ने बैठक में इस आशय का संकल्प पारित कर सीएमओ को सारी कार्यवाही के आदेश प्रदान किए हैं। नगर हित में इसमें सबका सहयोग अपेक्षित हैं।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp