महिलाओं ने नगर परिषद सीएमओ को मौखिक समस्याओं से अवगत कराया,हल नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
सैलाना। गत दिनो रतलाम जिले की सैलाना नगर परिषद अंतर्गत कीर्ति विहार कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 9 में लंबे समय से पानी और बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस परेशानी को लेकर कॉलोनी की सभी महिलाओं पुरुषों ने एकजुट होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को मौखिक समस्याएं बताई,हल नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रहवासियों ने नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज शर्मा को अवगत कराया कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि समस्या हल नहीं होने की स्थिति में कीर्ति विहार कॉलोनी के रहवासी नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे। बता दे की शीतकाल के बाद गर्मियों के दिन आने वाले हैं।रहवासियों ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर पूरी कॉलोनी की महिलाएं नगर परिषद के बाहर धरना देंगी और अपने घरों के बर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने मांग की कि पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
सीएमओ मनोज शर्मा ने उक्त रहवासियों को आस्वस्थ किया है कि जल्द से जल्द बिजली पानी की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। सीएमओ से मुलाकात के दौरान नगर की जन समस्या को लेकर निवासियों के साथ पहली बार सत्त्तादल पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे उन्होंने भी उक्त कॉलोनी के निवासियों के लिए तत्काल पानी बिजली एवं मूलभूत समस्याओं की बात सीएमओ मनोज शर्मा से कहीं।
कॉलोनीवासियों को अब नगर परिषद से ठोस और शीघ्र कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
Author: MP Headlines


















