सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय अनुभव साझाकरण एवं सम्मान कार्यशाला का आयोजन

सैलाना/बाजना। रतलाम जिला जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त के निर्देशन में सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय अनुभव साझाकरण एवं सम्मान कार्यशाला का आयोजन माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, बाजना (रतलाम) में सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जनजातीय कार्य विभाग से सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह एवं सहायक संचालक सुश्री प्रीति जैन  उपस्थित रहीं। सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह द्वारा सक्षम कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड सैलाना के कन्या आश्रम शिवगढ़ एवं बाजना विकासखंड के एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भडा़न कला में की गई विजिट का फीडबैक भी कार्यशाला के दौरान प्रस्तुत किया एवं सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम अंतर्गत अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया ।

इस कार्यशाला में सैलाना एवं बाजना विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC), चयनित शिक्षकगण, CAC, मास्टर ट्रेनर्स, कन्या शिक्षा परिसर, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं संदीपनी विद्यालय के प्राचार्यगण भी उपस्थित रहे। सक्षम टीम से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री नागुलाल हाड़ा एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रबंधक श्री गौरव पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन सक्षम मास्टर ट्रेनर सुश्री लीना राठौर एवं डॉ. अंजुम खान  द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा अपने प्रेरणादायक वक्तव्य प्रस्तुत किए गए तथा शिक्षकों द्वारा सक्षम कार्यक्रम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए गए। सहायक आयुक्त द्वारा सक्षम प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।

इस अवसर पर सक्षम जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री रवि प्रताप सिंह तोमर द्वारा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एवं वर्ष 2025-26 की जिला स्तरीय सक्षम कार्यक्रम प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के अंत में विकासखंड प्रबंधक श्री योगेंद्र सिंह एवं  संजय राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp