अमरपुरा कला में सर्वसम्मति से गठित हुई ग्राम कांग्रेस कमेटी

सैलाना/रतलाम। रावटी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत एवं रावटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र गरवाल के मार्गदर्शन तथा मरगुल पंचायत सरपंच एतरिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अमरपुरा कला में कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। यह गठन समस्त ग्रामवासियों की सर्वसम्मति से किया गया

इस अवसर पर ग्राम कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें—अध्यक्ष, ग्राम पंचायत अमरपुरा कला: सुनील सिंगाड़, उपाध्यक्ष: तोलाराम कटारा, युवा कांग्रेस नेता: अमरसिंह सिंगाड़ किसान कांग्रेस नेता: लालु सिंगाड़ छात्र संगठन (एनएसयूआई): मनीष सिंगाड़

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से हालु सिंगाड़, तोलु सिंगाड़, धर्मा सिंगाड़, लिमजी सिंगाड़, राजू सिंगाड़, रामचंद्र सिंगाड़, हेमचंद सिंगाड़, सुरपाल सिंगाड़, जीवा कटारा, रमेश सिंगाड़, गोपाल सिंगाड़, रामा सिंगाड़, सोवन सिंगाड़, हुका सिंगाड़, वरसिंह सिंगाड़, विक्रम सिंगाड़, मोहन सिंगाड़, मनजी डामोर, नेपाल मुनिया सहित ग्राम पंचायत अमरपुरा कला के समस्त ग्रामीणजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं के समाधान और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp