भाजपा ने नाम ही नहीं बदला अपितु मनरेगा रूपी हक भी छिना-मीनाक्षी नटराजन

भाजपा के पास मुद्दों से भटकाने का काम-हर्षविजय गेहलोत

सैलाना। कांग्रेस द्वारा जनहित मे लागु की गईं नीतियों को भाजपा द्वारा बदलाव के नाम पर हटाया जा रहा है। आजादी के बाद कांग्रेस द्वारा जंहा हरित क्रांति के तौर पर किसानो के हित मेअनेक योजनाऐ लागु लागु की गईं वही जनहित से जुड़े हक (अधिकार) को भी भाजपा द्वारा धीरे धीरे बेदखल कर ग्रामीण किसान व मजदूर वर्ग के साथ छलावा कर रही है। बंधुआ मजदूरी के दौर को जड़मूल से खत्म करने के लिए कांग्रेस के स्वर्गीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 2006 मे लागु महात्मा गांघी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना को लागु कर हर जबकार्ड धारी की इच्छानुसार नियत दर से 100दिन के काम का हक (अधिकार)दिया था, वही सुचना व शिक्षा के साथ वनाधिकार व भूमि अधिग्रहण अधिकार, बावजूद बीते वर्षो मे भाजपा द्वारा जनहित की योजनाओं को महज बदलाव के नाम पर हटा रही है साथ ही अमेरिका से किए जा रहे करार किसानो को आर्थिक संकट की और दखेल रहे है इन करार मे प्रदेश के पशुपालक को भी बड़े पैमाने पर घाटा होगा जबकि प्रदेश के मुखिया मोहन यादव चुप्पी धरे हुए है। जिसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  खरगे जी व राहुल गांधी द्वारा सड़क से लेकर संसद तक भाजपा की कथनी व करनी का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

उक्त बाते तेलंगना प्रभारी व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कंही। वे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत प्रदेश मे पंचायत स्तर पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक  के दौरान सैलाना तहसील की करिया ग्राम पंचायत के नयाखेड़ा गांव में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रही थी। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कंहा की भाजपा  निरंतर मुद्दों से भटकाने का काम करती आई है आज मनरेगा योजना मे मिलने वाली 100दिनों की मजदूरी को बढ़ाकर 125 दिन करने के नाम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम योजना से बेदखल किया जा रहा है।  जबकि धरातल पर हकीकत यह है कि बीते वर्षो मे सक्रिय जॉबकार्ड धारी को वर्ष मे महज 24दिन का काम मिला है। अपने सम्बोधन मे श्री गेहलोत ने यह भी कंहा की योजना मे बदलाव के दौरान भगवान श्री राम के नाम का इस्तेमाल करना कंहा का न्यायसंगत होगा जबकि अनेक योजनाओं मे खुलकर गबन सामने आ रहे है। 

बैठक को अरुण श्रोत्रिय व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पिपलोदा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पटेल, पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष शेखर गेहलोत, पूर्व सरपंच कारूलाल निनामा, हीरालाल निनामा, युवाकांग्रेस नेता हनी गेहलोत, किसान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, कांतिलाल काग, ईश्वर पाटीदार, वजे सिंह खराड़ी, दिलीप कुमावत, बद्रीलाल ओरा, नागु मकाती, हीरालाल वशीला, बाबूलाल मकाती, श्याम परमार सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन पूर्व कृषिउपज मंडी अध्यक्ष श्री राम चौधरी ने किया। आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर ने माना।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp