सैलाना में हादसे के बाद सक्रिय प्रशासन: सीएमओ मनोज शर्मा ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का जाना हाल

सैलाना। गुरुवार को नगर के कालिका माता रोड पर निर्माणाधीन तोरण द्वार हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। हादसे की सूचना मिलते ही सैलाना नगर परिषद के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी मनोज शर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में चल रही वीडियो कॉन्फ्रेंस को बीच में छोड़कर तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

मौके पर पहुंचकर सीएमओ ने घायल मजदूरों से घटना की पूरी जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।

सीएमओ मनोज शर्मा ने अस्पताल में भर्ती मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे किसी प्रकार की चिंता न करें, नगर परिषद उनके साथ है और उनके स्वास्थ्य से संबंधित हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि कालिका माता रोड पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से तोरण द्वार का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके दौरान यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद प्रशासन की तत्परता और सीएमओ की संवेदनशील पहल को लेकर नगरवासियों में चर्चा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ प्रशासन ने मामले की जांच के संकेत भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp