महाशिवरात्रि अवसर पर नीलकण्ठेश्वर व शनिदेव मंदिर में विशाल भंडारा संपन्न

सैलाना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को नगर के प्राचीन नीलकण्ठेश्वर महादेव मंदिर एवं प्राचीन शनीदेव मंदिर गोविन्द कुण्ड परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। दोनों मंदिरों के सयुक्त विशाल भंडारे का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए व महाप्रसादी ग्रहण की।

प्रातःकाल से ही मंदिर समिति तैयारी में रही।भगवान शिव एवं शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय शनिदेव के जयघोष से गूंज उठा। विशेष महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।

महाआरती के पश्चात प्रारंभ हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक निरंतर चलता रहा। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के , पेयजल, छाया एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई थी। समिति सदस्यों और स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से प्रसादी वितरण कर आयोजन को अनुकरणीय बना दिया।

मंदिर समिति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन जनसहयोग से किया गया। दानदाताओं, समिति सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बताया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp