सैलाना/रतलाम। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौहान व मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के आदेश अनुसार सैलाना विधानसभा के सैलाना ब्लाक से किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के लिये नगर के किसान किशोर पाटीदार को नियुक्त किया गया, किशोर पाटीदार की नियुक्ति पर सैलाना क्षेत्र के किसान कांग्रेस जनों में एवं कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारीयो में हर्ष की लहर देखी गई।
नव नियुक्त किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पाटीदार के बनने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने पाटीदार को पुष्पमाला फहनाकर बधाई प्रेषित की, इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, रामजी बाजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मंगलेश कसेरा, सैलाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश डिंडोर पूर्व पार्षद दिनेश सोनी, श्री राम चौधरी, राजेश पाटीदार, गोपाल काग, सुशील कसेरा, जितेंद्र सिंह राठौर, कांतिलाल काग, ईश्वर पाटीदार,दिलीप डामर, देवेंद्र सोलंकी, सहित कांग्रेस जनों द्वारा बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है। वही सैलाना विधानसभा के बाजना से प्रकाश निनामा एवं रावटी से राय सिंह भूरिया को किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश क्रमांक MKC/94 दिनांक 14 फरवरी 2026 के तहत रतलाम ग्रामीण जिला किसान कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा रतलाम ग्रामीण जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा के अनुरोध एवं सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत की सहमति पर सैलाना विधानसभा के लिये किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के लिए सैलाना नगर के स्वच्छ छवि के किशोर पाटीदार को नियुक्त किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और किसानों के हक-अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है। सूची संलग्न कर संबंधित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। रतलाम ग्रामीण के सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। विशेष रूप से सैलाना विधानसभा क्षेत्र से जुड़े रावटी से राय सिंह भूरिया, बाजना से प्रकाश निनामा,सैलाना से किशोर पाटीदार को किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा कि यह नियुक्ति किसानों की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि सभी नवनियुक्त अध्यक्ष संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए किसान हितों के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों से रतलाम ग्रामीण में किसान कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा आगामी समय में किसान समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका देखने को मिलेगी। किसान कांग्रेस रतलाम ग्रामीण द्वारा इसे संगठन के विस्तार और किसानों के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। किशोर पाटीदार ने इस नियुक्ति पर प्रदेश नेताओं एवं जिला,व जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत का आभार प्रकट किया है।
Author: MP Headlines
















