सैलाना। सैलाना नगर परिषद द्वारा नगर के घंटाघर क्षेत्र के समीप स्थित कृष्ण कुंज परिसर (भुरामल कॉलोनी) में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वर्षों से जल, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाओं की मांग कर रहे कॉलोनीवासियों के लिए यह पहल राहत और खुशी लेकर आई है।
नगर परिषद ने रात्रि में सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट का विधिवत परिषद द्वारा जिला कांग्रेस एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के करकमलों से नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला व पार्षदो की उपस्थिति में पंडित जितेन्द्र नागर ने विधिवत गेहलोत के हाथो विद्युत स्वीच की पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया। स्ट्रीट लाइट प्रारंभ होते ही पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। रहवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया।

वहीं कृष्ण कुंज कॉलोनी निवासियों द्वारा पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत व नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल, उपाध्यक्ष, पार्षदों से मांग की गई है कि कृष्ण कुंज परिसर जो अवैध से वेध हो गई है। जिसका नामकरण नगर परिषद में कृष्ण कुंज परिसर नाम दर्ज कर रखा जाए। वहीं परिषद से निवासियों ने मांग की है कि कृष्ण कुंज परिसर में सीसी रोड एवं नाली निर्माण भी किया जाए। नगर परिषद अध्यक्ष श्री शुक्ला ने निवासीयों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी की मांग के अनुसार इस कार्य को भी परिषद ने अपने कार्य निर्माण में ले लिया है। समय अनुसार यह सुविधा भी आपको प्राप्त हो जाएगी। कॉलोनी में शीघ्र ही पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इस दौरान कृष्ण कुंज परिसर निवासी गोपाल सिलावट द्वारा अपने उद्बोधन में परिषद के कार्य की सहराना की गई। इस अवसर पर कृष्ण कुंज परिसर के गोपाल सिलावट,अंबाराम चौधरी, विनय जैन ,जगदीश डाबी ,पीयूष चौहान , कमलकिशोर मिश्रा , अशोक श्रोत्रीय, मनोज शिकारी , प्रतिक राठौर, गजेंद्र गोखरू , मोतीलाल मालवी, कुणाल प्रताप सिंह खींची ,मुकेश डाबी सहित बड़ी संख्या में कृष्ण कुंज परिसर की महिलाएं माता बहने, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पटेल, कुलदीप कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, अखिल राठौड़, आदि नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मंगलेश कसेरा ने किया।
Author: MP Headlines


















