सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद द्वारा नगर में मध्य प्रदेश शासन की विकास योजनाओं के अंतर्गत सैलाना नगर को एक और महत्वपूर्ण सौगात लाखों रूपये की मिली है। नगर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्ग—घंटाघर चौराहा से श्री सरोजदेवी गेहलोत पेट्रोल पंप तक—निर्मित पेवर ब्लॉक सड़क एवं आकर्षक विद्युत सज्जा का भव्य लोकार्पण गुरुवार को नगर परिषद सैलाना द्वारा संपन्न किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत तथा नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला के करकमलों द्वारा घंटाघर चौराहे पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने विकास कार्यों का स्वागत करते हुए इसे नगर की प्रगति की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
यातायात होगा सुगम, जलभराव से मिलेगी राहत
नगर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर पेवर ब्लॉक निर्माण से आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। वर्षों से बरसात के दौरान होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से अब नागरिकों को राहत मिलेगी। व्यवस्थित सड़क निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विद्युत सज्जा से निखरी नगर की सुंदरता
मार्ग पर की गई भव्य विद्युत सज्जा ने क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं। रात्रि के समय जगमगाती रोशनी से पूरा मार्ग आकर्षण का केंद्र बन गया है, जिससे नगर का और अधिक सजीव व मनोहारी प्रतीत हो रहा है।
अवैध कॉलोनियों के वैधीकरण की पहल
इस अवसर पर पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि नगर परिषद में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस और भाजपा पार्षद हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करते हैं।इसी कारण नगर में विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं।गेहलोत ने पूर्व परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,नम्रता राठौर के साथ वर्तमान अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला के कार्यकाल तक विकास के सफर का सिलसिलेवार ब्यौरा बताते हुए कहा कि मेरे विधायकी कार्यकाल में भी ऐसे अनेक कार्य स्वीकृत करवाए गए जो धीरे धीरे मूर्तरूप ले रहे हैं इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आप सबके सामने हैं।नगर विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और आगामी समय में भी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो कॉलोनियां अवैध हैं, उन्हें वैध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उदाहरण स्वरूप भुरामल जी वाली कॉलोनी को “कृष्ण कुंज परिसर” नाम देकर नगर परिषद द्वारा वैध किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को कानूनी एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सका।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पटेल, कुलदीप कुमावत, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, अखिल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं गेहलोत समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद मंगलेश कसैरा ने किया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने नगर परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य नगर सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
आम नागरिकों की परिषद से अपील:-
नगर के नागरिकों ने आंखों देखा हाल भी बताया है, कि नगर के सौंदर्य करण के लिए जो पेवर ब्लॉक निर्माण एवं सुंदरता के लिए लाइटिंग की गई है यहां पर फोर व्हीलर वाहनों का स्टैंड नहीं बने? इस और भी परिषद विशेष ध्यान रखें।
*
*अवैध कॉलोनियों के वैधीकरण की पहल*
*
Author: MP Headlines


















