विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधान सभा में यूजीसी नियम, मजदूर पलायन व विद्यार्थियो की सुरक्षा का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरा

सैलाना। विधानसभा में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर सभापति नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष मजदूर और शैक्षणिक संस्थान में अध्यनरत विद्यार्थियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गरीब आदिवासी लोग बाहर पलायन के रूप में मजदूरी करने जाते हैं। लेकिन वहां पर वे सुरक्षित नहीं होते हैं। यहां तक की कॉलेज प्रोफेशनल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों होते हैं वह भी सुरक्षित नहीं रहते हैं। तो मजदूर करने के लिए बाहर जाने वाले आदिवासी कैसे सुरक्षित रह सकते हैं ? वहा उनका शारीरिक तथा मानसिक शौषण होता है।

कुछ दिन पहले भोपाल में एक कॉलेज में अलीराजपुर की एक एमबीबीएस अध्यनरत आदिवासी छात्रा की मौत हुई है इस प्रकार से लगातार कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अन्याय व अत्याचार होता है। इसलिए इन स्टूडेंट की सुरक्षा के लिए कोई विशेष व्यवस्था की जाए। अभी एक नियम बनाया था यूजीसी जिसमें एससी, एसटी तथा ओबीसी के छात्रों के सुरक्षा की बात हुई थी जिसे तमाम लोगों ने विरोध करके उसे नियम को वापस बंद करवा दिया। मैरा आपसे आग्रह है कि कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट की सुरक्षा की व्यवस्था ठीक से की जाए।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp