सैलाना। सैलाना नगर में शुक्रवार तारिख 20 से ,कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं विधिवत रूप से प्रारंभ हो गईं। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन कुल 354 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें 202 बच्चे पांचवी एवं 152 बच्चे आठवीं के उपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रहीं। केंद्रअध्यक्ष संजय राव के मार्गदर्शन में परीक्षा संचालन किया जा रहा है, जबकि सहायक केंद्रअध्यक्ष लोकेंद्र गहलोत एवं सहयोगी मुकेश मालवीय और रूद्रेश देराश्री,ज्योति चंडालिया द्वारा व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया गया।
इस दौरान बीएसी श्रीमती सरिता मोहनिया एवं जनशिक्षक डॉ. श्रीमती अंजुम खान ने सैलाना पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा की पारदर्शिता एवं अनुशासन की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को शांतिपूर्वक एवं ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के लिए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों में उत्साह एवं गंभीरता का वातावरण देखने को मिला। पांचवीं एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन को लेकर विद्यालय परिवार पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आया।
Author: MP Headlines


















