पूर्व विधायक संगीता चारेल के नेतृत्व में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन

सैलाना/भोपाल। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा नव नियुक्त अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सैलाना विधानसभा की पूर्व विधायक संगीता चारेल के नेतृत्व में सैलाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश के नगरीय विकास प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का आत्मीय स्वागत किया। सैलाना नगर परिषद के नेताप्रतिपक्ष मुकेश पाटीदार, पार्षद विशाल धभाई, कुलदीप कुमावत सहीत अन्य भाजपाई की उपस्थिती में सैलाना नगर एवं विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।

पूर्व विधायक चारेल ने नगर के आधारभूत विकास, पेयजल व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, स्वच्छता, शहरी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि सैलाना क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सैलाना की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp