सैलाना। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन ने शासकीय महाविद्यालय सैलाना के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण चौहान को पीएच.- डी. (डॉक्टर आफ फिलाॅसफी) हेतु शोध निदेशक नियुक्त किया है।
जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. पाटीदार ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि डॉ.चौहान को समाजशास्त्र विषय हेतु शोध निदेशक नियुक्त किया गया है, इससे महाविद्यालय में शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि आदिवासी अंचल के इस छोटे से महाविद्यालय में पांच शोध निदेशक पहले से ही हैं।जिनमें डॉ. डी एस मंडलोई एवं डॉ. अशोक रावत ( भूगोल) ,डॉ. हरिओम अग्रवाल (वाणिज्य), डॉ रविकांत( भौतिकशास्त्र) एवं डॉक्टर एस एस रावत (वनस्पति शास्त्र) ।
महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राध्यापकों के साथ-साथ कार्यालयीन कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि महाविद्यालय में कुल बारह स्थायी प्राध्यापकों में से छह का शोध निर्देशक बनना महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर सभी ने डॉ. बालकृष्ण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Author: MP Headlines

















