जनसुनवाई में 99 आवेदन पर हुई सुनवाई

रतलाम 24 फरवरी/कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 99 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

आवेदक ईश्वरलाल पिता नन्दलाल निवासी धराड़ ने पूर्व मे मिल रही किसान सम्मान निधी जो अब बंद हो गई है, उसे पुनः चालु करने हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रतलाम को निर्देशित किया गया। आवेदक नरेन्द्र कुमावत निवासी सिलावटों का वास ने आवेदन मे बताया  कि उनके पुत्र की समग्र आईडी में माता पिता का नाम सुधरवाने हेतु समग्र पोर्टल पर 14 जनवरी 2026 को ऑनलाइन आवेदन मे समग्र अपडेट कराया गया था। परंतु आज दिनांक तक दर्ज किये गए अनुरोध को अप्रूव नहीं किया गया। कार्यवाही हेतु नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया।

आवेदक मांगूदास पिता प्रहलाददास बैरागी निवासी ढोढर ने आवेदन दिया कि वह विगत कई वर्षो से शासन नियंत्रित देवस्थान कबीर मंदिर ग्राम ढोढर तहसील जावरा में पुजारी के रूप में कार्य कर रहे  है। उक्त सेवा कार्य का 32 माह का मानदेय भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार जावरा को निर्देशित किया गया।

आवेदक राजेंद्र पिता शान्तिलाल सुराना निवासी बाजना ने आवेदन दिया कि वह पेंक्रिया टायपिंस बीमारी से ग्रसित है एवं आवेदक का इलाज चल रहा है। इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु सीएमएचओ को निर्देशित किया गया ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp