रतलाम। मंगलवार दिनांक 24 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 30 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली, साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।
पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ता की शिकायत से अवगत करवाया तथा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड, निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी माणकचौक आदि उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines

















