रतलाम /जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी अहिरवार ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 27 फरवरी 2026 को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है, जिसमे कृति इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड पीथमपुर धार द्वारा मशीनिस्ट, फिटर, मैकेनिक आई.टी आई ट्रेड के 60 रिक्त पद एवं बीई मैकेनिकल के 8 रिक्त पद तथा बीएससी व एमएससी के 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसका मासिक वेतन 17000-20000 रूपए है एवं आयु 18 से 26 वर्ष तक के अभ्यार्थी आवेदन कर सकते है।
इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा। इच्छुक आवेदक 27 फरवरी 2026 को समय प्रातः 10ः00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।
Author: MP Headlines

















