सैलाना। सैलाना विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तंबोलिया स्थित शासकीय विद्यालय का दौरा कर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से परीक्षा व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था एवं शैक्षणिक तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की। गेहलोत ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है और विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना भी आवश्यक है, ताकि वे परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि वार्षिक परीक्षा को सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं। विद्यार्थियों को भी नियमित रूप से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। गेहलोत ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अनुशासन की सराहना की और आश्वस्त किया कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाए।
Author: MP Headlines

















