खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आलोट में मिलावट के विरुद्ध कार्यवाही की

रतलाम 28 फरवरी/ कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा  द्वारा मिलावट के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की  जा रही है।

शनिवार को आलोट में  कार्रवाई करते हुए रेलवे ऑफिस के सामने स्थित जय माता दी किराना से नवकार बेसन,पीपली बाजार स्थित गुडलक एजेंसीज से पतंजलि घी और सुंदर हल्दी पाउडर, राज मार्केटिंग से एबिस रिफाइंड सोयाबीन तेल, राजेंद्र चौक स्थित कपिल नमकीन से मिठाई और सेव के नमूने लिए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी खाद्य संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp