रतलाम। जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की त्वरित खोजबीन एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाइलों की पतारसी के संबंध में सतत निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
कार्यवाही का विवरण– गठित टीम द्वारा भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण कर गुम हुए मोबाइलों की ट्रैकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 11 मोबाइल फोन (10 एंड्रॉइड एवं 1 आईफोन) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) है। सभी मोबाइल धारकों को थाना बुलाकर विधिवत तस्दीक उपरांत उनके मोबाइल सुपुर्द किए गए।
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी श्री विक्रम सिंह चौहान, उ.नि. प्रतापसिंह भदौरिया, प्र.आर. 52 संजय आंजना, आर. 726 कुलदीप पाटीदार (सायबर कार्य ) थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा ।
Author: MP Headlines


















