विद्यालय में गूंजा विज्ञान का उत्सव: सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

सैलाना। सैलाना सांदीपनि शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांदीपनि विद्यालय बिरमावल के प्राचार्य  अरविंद गुप्ता  एवं कनेरी विद्यालय के प्राचार्य आर. सी. मईडा सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ। इसके पश्चात महान भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन के जीवन और उनकी ऐतिहासिक खोज ‘रमन प्रभाव’ पर आधारित प्रेरक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में भारत के गौरवशाली योगदान की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

विद्यालय के प्राचार्य  गिरीश सारस्वत ने विज्ञान विषय पर प्रेरणादायक व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को जिज्ञासु एवं शोधपरक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सी. वी. रमन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।
मुख्य अतिथियों श्री अरविंद गुप्ता  एवं  आर. सी. मईडा सर ने अपने उद्बोधन में विज्ञान के महत्व, उसके दैनिक जीवन में उपयोग तथा तार्किक एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 6 की छात्राएँ तानिया निनामा एवं आराध्या पाटीदार को ओलंपियाड में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर महोदया द्वारा जारी शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्राचार्य महोदय द्वारा प्रदान किए गए। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विज्ञान शिक्षक योगेश परमार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिक्षिका पलक विश्वकर्मा ने किया।

इस अवसर पर वैभव दुबे, अशोक गौर, कमलेश पाटीदार, सुरेश बानियां, इमरोज़ खान, संगीता राठौर, अश्विनी गौतम, फिरोज खान, नविष्ता अली, नेहा सिंह देवड़ा, भारती बैरागी, सारिका मंडलोई सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp