सैलाना। सैलाना विधानसभा की पूर्व विधायक एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता चारेल ने भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर सैलाना विधानसभा क्षेत्र में चल रही पार्टी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक के दौरान क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संगीता चारेल ने क्षेत्र की जमीनी स्थिति, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता मुकेश पाटीदार, पार्षद विशाल धभाई, कुलदीप कुमावत सहित जिले के अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines


















