सैलाना। रतलाम जिले के पुलिस थाना क्षेत्र धामनोद (सैलाना) के ग्राम बोदीना में खेत पर काम करते समय करंट लगने से एक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोदीना निवासी जितेंद्र पिता ईश्वरलाल पाटीदार अपने खेत पर प्रतिदिन की तरह कृषि कार्य सुबह 5 बजे अपने खेत पर सिचाईं के लिये गया था। इसी दौरान खेत में पड़े खुले बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें अचानक तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। कुछ समय जितेंद्र घर नहीं लौटने पर चिंता जताते हुए जितेंद्र के बड़े पिताजी के लड़के गोपाल खेत पर पहुचे, वहा पास जाकर देखा तो जितेन्द्र की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव में इस दुखद घटना से गमगीन माहौल हो गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल पुलिस थाना धामनोद ( धामनोद) को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा निरीक्षण कर मामले की जानकारी लेकर पंचनामा बनाया गया।
पुलिस द्वारा मृतक जितेंद्र पाटीदार के शव को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। ग्रामीणों ने विद्युत वितरण कंपनी पर बड़ा आक्रोश जताया। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author: MP Headlines


















