36 वर्षों की सेवा के बाद श्री बनेसिंह डोडिया सेवानिवृत्त, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान

रतलाम 6 मार्च 2026/ समर्पण और सत्यनिष्ठा की मिसाल बन कर अपना दायित्व निभाना बहुत उल्लेखनीय होता है यह उल्लेखनीय दायित्व श्री बनेसिंह डोडिया ने निभाया है , जिनके कार्य की संस्थान प्रशंसा करता है। उक्त विचार केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रतलाम के प्राचार्य श्री आर डी चंदेल, श्रीमती मालवीय, श्री पी एन जोशी , श्री रवि खरेटिया, अनिक त्रिपाठी एवं स्टाफ सदस्यो ने श्री बनेसिंह डोडिया की सेवा निवृत्ति पर संस्था में व्यक्त किए गए। साथी वक्ताओं ने कहा कि श्री डोडिया ने समर्पण, अनुशासन और सत्यनिष्ठा के साथ 36 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति ग्रहण की।

श्री डोडिया ने अपने दीर्घ सेवाकाल में कर्तव्यपरायणता, समयपालन तथा संस्थान के प्रति पूर्ण निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सदैव विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार रखते हुए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में ईमानदारी, सादगी एवं समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता रहा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने संगठन के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों के लिए एक सकारात्मक वातावरण निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों सहित परिवार के सदस्य श्री कालू सिंह डोडिया, श्री सुरेन्द्र सिंह डोडिया, श्री जय नारायण, श्री किशोर सिंह, श्री दिलीप सिंह, श्री नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं स्नेहीजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री पी एन जोशी द्वारा किया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp