छात्र विदाई समारोह और रंग पंचमी मनाई गई

सैलाना/सकरावदा। एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरावदा में शनिवार को 11वी कक्षा के छात्रों द्वारा 12वी के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अच्छे से खत्म होने के और अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए पोस्ट-एग्जाम सेलिब्रेशन और छात्र विदाई समारोह आयोजित किया। सभी बच्चों द्वारा रंग पंचमी भी मनाई गई ।

संस्था प्राचार्य श्री रमेश चंद्र डोंडियार ने अपने संदेश मैं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनको विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम  की अध्यक्षता स्कूल के उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री रवींद्र वर्मा जी ने की। कार्यक्रम मैं छात्रों द्वारा विदाई स्पीच और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी शिक्षकों और वहां उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मंच संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक  बंशीलाल सुनार्थी द्वारा किया गया। अंत मैं स्कूल शिक्षक हरिराम चौधरी, सुश्री भावना मालवीय,  राधेश्याम मौर्य,  पंकज भट्ट,  बाबूलाल गुर्जर,  तारा चौहान और वहां उपस्थित अन्य शिक्षकों द्वारा ने स्कूल से विदाई ले रहे छात्रों को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार भेंट किए।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp