निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, जांच व दवाइयों का मिला लाभ

सैलाना। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र सैलाना में शनिवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को जांच एवं दवाइयों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में डॉ. आशीष बैरागी, डॉ. देव आशीष माथुर एवं डॉ. प्रशांत दवे ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान सर्दी-खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

डॉक्टरों ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। आयोजकों ने बताया कि ऐसे चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि हर व्यक्ति समय पर उपचार प्राप्त कर सके। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp