महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान

सैलाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर में महिला शक्ति के सम्मान में विशेष पहल की गई। इस दौरान प्रेस क्लब सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल कटारिया ने एसडीओपी नीलम बघेल तथा थाना प्रभारी पिंकी आकाश का हार-फूल पहनाकर स्वागत कर सम्मान किया।

इस मौके दोनों पुलिस अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा, समाज में जागरूकता और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिला पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में दोनों पुलिस अधिकारियों ने पूर्व पार्षद शांति बाई डामोर का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp