अव्यवस्था के खिलाफ मुखर होकर आमजन की आवाज बने पत्रकार -शरद जोशी

सैलाना। आज व्याप्त अव्यवस्था व आमजन की समस्या को लेकर पत्रकार मुखर होकर जनता की आवाज बने, वर्तमान दौर में समाज को पत्रकार के कलम की महत्ती आवश्यकता है। उक्त विचार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक ऑनलाइन सदस्यता सयोंजक व वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी ने  स्थानीय विश्राम ग्रह पर संगठन के वार्षिक सदस्यता कार्ड वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा की आज मिडिया जगत में चापलूसी का दौर चल रहा है जिसके चलते जनता के बीच धूमिल होती पत्रकारों की छवि व विश्वसनियता पर उठते प्रश्न चिन्ह पर मंथन करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश जैन ने कंहा की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकार हितो के लिए शासन से लगातार संघर्षरत है। आज  जनहित से जुड़ी समस्या को लेकर पत्रकार को अपनी लेखनी के साथ साथ संगठन के बैनर तले आवाज उठाते हुए समस्या निराकृत करवाने में जागरूकता का परिचय देना चाहिए ।

कार्यक्रम के दौरान ब्लाक उपाध्यक्ष कन्हैयालाल पाटीदार की अध्यक्षता में श्री जोशी व जैन ने उपस्थित सदस्यों को कार्ड वितरित किए। प्रारम्भ में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व पत्रकार स्वर्गीय जगमोहन राठौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन व स्वागत उद्बोधन विमल मांडोत ने दिया आभार संजय शर्मा ने माना। इस अवसर पर मनोज भंडारी नंदलाल बैरागी, कृष्णा राठौर, निखिल माहेश्वरी ,विक्रमदास बैरागी, ब्रजेश मालवीय, अमृतराम परिहार, विकास कटारिया, चैतन्य मालवीय, नितिन पटेल, संजय मांडोत आदि सदस्य उपस्थित थे।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp