सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद एवं होरी हनुमान जी के परम भक्त समाजसेवी मंगलेश कसेरा द्वारा प्रेस क्लब के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैलाना प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित सभी पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर पार्षद मंगलेश कसेरा ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिवर्ष सैलाना से होरी हनुमान बाबा के स्थान तक पैदल यात्रा का आयोजन भी करते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर विभिन्न जनसेवा कार्य भी अपने निजी व्यय से करते रहते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में पार्षद कसेरा ने प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।
Author: MP Headlines


















