भोपाल/नीमच। आम आदमी पार्टी (आप) मध्यप्रदेश इकाई ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नीमच के वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता श्री बालचंद वर्मा की नियुक्ति की है।
श्री बालचंद वर्मा वर्षों से पेंशनरों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे हैं। उन्होंने संयुक्त विभाग पेंशनर संघ के राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राज्य में पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता , समय पर पेंशन वृद्धि, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और अन्य न्यायोचित अधिकार दिलाने के लिए लगातार आंदोलन, ज्ञापन सौंपना, बैठकें एवं जागरूकता अभियान चलाए हैं। नीमच में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क के कारण हजारों पेंशनर परिवारों में वे विश्वास और सम्मान के प्रतीक बन चुके हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उनकी निष्ठा, अनुभव और पेंशनर समुदाय के बीच गहरी पैठ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी का मानना है कि श्री वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश पेंशनर प्रकोष्ठ और अधिक संगठित होकर पेंशनरों की लंबित मांगों को मजबूती से उठाएगा तथा मध्य प्रदेश में भी दिल्ली-प्रशासन की तर्ज पर पेंशनर-हितैषी नीतियों की मांग को तेज करेगा।
नियुक्ति पर प्रदेश भर के आप कार्यकर्ताओं, पेंशनर साथियों, सामाजिक संगठनों एवं आम जनता ने श्री बालचंद वर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।
Author: MP Headlines















