रतलाम। कलेक्टर कार्यालय रतलाम द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती अनीता सागर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के तहत श्री अशोक कुमार लोढ़ा, जो वर्तमान में अतिरिक्त परियोजना समन्वयक (आर.एम.एस.ए.) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें आगामी आदेश तक अथवा पद पूर्ति होने तक जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इस आदेश के साथ ही जिला शिक्षा विभाग में प्रशासनिक एवं वित्तीय जिम्मेदारियों का संचालन अब श्री लोढ़ा के नेतृत्व में किया जाएगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव को शिक्षा विभाग में कार्य सुगमता और बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर इस निर्णय के बाद कार्यप्रणाली में सुधार और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: MP Headlines
















