सैलाना/रतलाम | सैलाना कृषि उपज मंडी समिति सैलाना द्वारा जारी आदेश के अनुसार मार्च 2026 में विभिन्न त्योहारों एवं अवकाशों के चलते मंडी कई दिनों तक बंद रहेगी। इस संबंध में मंडी प्रशासन ने किसानों, व्यापारियों और हम्मालों को पहले से सूचित करते हुए अपनी कृषि उपज के विक्रय की उचित योजना बनाने की अपील की है।
जारी प्रेस-नोट में कृषि उपज मंडी सचिव रुमाल सिंह द्वारा बताया गया है कि शासन के निर्देशानुसार अवकाश दिवसों में मंडी बंद रखी जाएगी, जबकि कुछ दिनों में आंशिक रूप से कार्य जारी रहेगा। मंडी समिति, व्यापारी संघ एवं प्रशासन के बीच समन्वय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रमुख अवकाश एवं स्थिति इस प्रकार रहेगी:19 मार्च (गुरुवार) – गुड़ी पड़वा, मंडी पूर्णतः बंद 20 मार्च (शुक्रवार) – चेती चांद, कटोरा मंडी चालू21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर, मंडी बंद
22 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश, मंडी बंद रहेगी। 27 मार्च (गुरुवार) – रामनवमी, मंडी बंद28 मार्च (शनिवार) – चतुर्थ शनिवार, मंडी बंद 29 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश 30 मार्च (सोमवार) – बैंक वार्षिक लेखाबंदी, कटोरा मंडी चालू 31 मार्च (मंगलवार) – महावीर जयंती बंद रहेगी। 23 से 26 मार्च – सामान्य दिनों में मंडी चालू रहेगी।
मंडी बंद मंडी प्रशासन ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अवकाश वाले दिनों को छोड़कर अन्य दिनों में अपनी उपज मंडी में लाएं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दिनों में भी ई-नाम (MP Farm Gate) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन सौदा प्रक्रिया जारी रहेगी। मंडी समिति ने सभी संबंधितों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि तय कार्यक्रम के अनुसार ही मंडी गतिविधियां संचालित होंगी।
Author: MP Headlines
















