बारिश अलर्ट: सैलाना अनुविभागीय अधिकारी ने यलो अलर्ट, को देखते हुए किसानों को फसल सुरक्षा के लिए दी गई विशेष सलाह

सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तरुण जैन ने कहां है कि देश प्रदेश के साथ जिले में आगामी दिनों में मौसम विभाग द्वारा जारी संभावित बारिश के मद्देनजर 18 से 21 तारीख तक क्षेत्र में यलो अलर्ट घोषित किया है। इस अलर्ट को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने किसानों को सतर्क रहने और अपनी उपज की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम तरुण जैन (कृषि मंडी सैलाना प्रशासन ने) सैलाना क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील की है कि वे संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि उपज को कृषि मंडी में सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा आवश्यक व्यवस्था के साथ सैलाना कृषि उपज मंडी में लाएं, ताकि बारिश से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सभी किसान समय रहते अपनी उपज का सुरक्षित भंडारण और परिवहन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की संभावित हानि से बचने के लिए सजग रहें।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp