सैलाना के लिए 500 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं की मांग, नारायण मईडा ने मंत्री तुलसी सिलावट को सौंपा मांग पत्र

सैलाना/भोपाल। सैलाना विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री व सैलाना विधानसभा के नेता नारायण मईड़ा ने महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन (सिंचाई) मंत्री तुलसी सिलावट से मिंटो हॉल में सौजन्य भेंट कर सैलाना क्षेत्र के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति की मांग रखी।

मईडा ने मंत्री सिलावट को सौंपे गए मांग पत्र में सैलाना विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख नटवरपुरा सिंचाई परियोजना एवं मांडलिया घाट सिंचाई परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। साथ ही क्षेत्र में नए सिंचाई तालाबों के निर्माण के लिए सर्वे कराकर योजनाओं को मंजूरी देने की भी मांग की गई।
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के लागू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़े पैमाने पर सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे खेती को मजबूती और उत्पादन में वृद्धि होगी।

मंत्री सिलावट ने मांग पत्र प्राप्त कर प्रस्तावित योजनाओं पर सकारात्मक विचार करने तथा आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस पहल को सैलाना क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस अवसर पर सैलाना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
उपस्थित थे

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp