सैलाना। रतलाम जिले के सैलाना नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सैलाना नगर एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3 बजे से एक भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, यह यात्रा मा कालिका माता मंदिर, सैलाना से प्रारंभ होगी, जो 23 मार्च सोमवार प्रातःकाल मा गढ़खंखई राजापुरा माताजी मंदिर पहुंचेगी।यहाँ श्रद्धालु स्नानधर्म करने के पश्चात मा गढ़खंखई माता की विधिवत पूजा अर्चना के साथ महाआरती की जाएगी।
इस धार्मिक यात्रा का आयोजन सारथी मित्र मंडल (सारथी परिवार) द्वारा किया जा रहा है। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे पूरे नगर में भक्ति का माहौल निर्मित होगा। भक्तजन हाथों में ध्वज लेकर, माता के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे। सारथी परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि वे इस भक्तिमय आयोजन में सपरिवार शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और यात्रा को सफल बनाएं।
आयोजन समिति द्वारा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा में धर्म प्रेमियों को लाने ले जाने की एवं भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। चैत्र नवरात्रि के इस पावन पर्व पर आयोजित यह पैदल यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सशक्त करेगी।
Author: MP Headlines

















