जल संरक्षण की दिशा में सैलाना का सशक्त कदम: जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारम्भ

सैलाना। मध्य प्रदेश शासन द्वारा 19 मार्च 2026 से प्रारंभ किए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगरीय निकायों में जल स्रोतों—नदियों, तालाबों एवं बावड़ियों—के जीर्णोद्धार, गहरीकरण, सफाई एवं वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई है।

इसी क्रम में सैलाना नगर परिषद द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज शर्मा के निर्देशन में 19 मार्च को नगर के ओशिन परिसर स्थित गंगा बावड़ी पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाकर इस योजना का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

अभियान के दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं निकाय कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया और जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद राधा-बद्रीलाल पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, स्वच्छता प्रभारी धन्नालाल परमार सहित निकाय कर्मचारी—अभिमन्यु ग्वाले, हुक्मीचंद परिहार, हरिओम सिसोदिया, दीपक गोयर आदि उपस्थित रहे।

यह अभियान न केवल जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी देता है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp