एकता और उत्साह की मिसाल बना सकल पंच दर्जी समाज का गोट कार्यक्रम

सैलाना। सैलाना नगर में हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सकल पंच जूना गुजराती दर्जी समाज, सैलाना द्वारा आयोजित पारंपरिक गोट कार्यक्रम सामाजिक एकता, सहयोग और उत्साह का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। इस आयोजन में समाज के सभी परिवार की सक्रिय भागीदारी ने इसे यादगार और सफल बना दिया।

कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाले समस्त समाजजनों के प्रति आयोजकों ने हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। समाज के प्रत्येक सदस्य ने तन-मन-धन से सहयोग देकर यह साबित कर दिया कि एकजुटता में ही समाज की असली शक्ति निहित होती है। इस आयोजन में समाज के प्रतिष्ठित बुजुर्गों समाज जनोंश्री जगदीश जी पटेल, श्री पूनम चंद जी सोलंकी, श्री अनोखी लाल जी गहलोत, श्री दशरथ जी पटेल, बद्री लाल जी परमार, सहित सभी वरिष्ठ समाज जनों युवा साथियों द्वारा ने सामाजिक हित के कार्यों को सकुशल निभाने वाले श्री महेश सांवरिया एवं देवेंद्र सोलंकी को साल श्रीफल एवं प्रशासनीय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया इस सम्मान पर सांवरिया एवं सोलंकी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी समाज जनों का ऐसे ही सहयोग प्राप्त होता रहा तो आप सभी समाजजनों के सहयोग से निरंतर समाज हित के कार्यों को बढ़-चढ़कर करते रहेंगे एवं आपके द्वारा सम्मानित करने पर आप सभी समाज बंधुओ का आभार प्रकट करते हैं।

इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट रहकर समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कुल मिलाकर, यह गोट कार्यक्रम सामाजिक समरसता, सहयोग और उत्साह का प्रतीक बनकर सैलाना में एक प्रेरणादायक संदेश छोड़ गया।

← Back

Thank you for your response. ✨

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार दिनेश जी पटेल द्वारा किया गया

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp