गौधुलिया तालाब पर चला स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का लिया संकल्प..

सैलाना। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम में सैलाना नगर के गौधुलिया तालाब पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन, सैलाना नगर विकास प्रस्फुटन समिति एवं नगर परिषद सैलाना के स्वच्छता पहरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

अभियान के दौरान तालाब किनारे फैली गंदगी को साफ किया गया तथा क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और आमजन को भी जल स्रोतों की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। वहीं विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला योजना सलाहकार समिति सदस्य भूपेन्द्र जायसवाल, समाजसेवी सतीश टांक, नगर परिषद सैलाना के यूनिक वेस्ट मेनेजमेंट के देवेन्द्र भदौरिया, नवांकुर संस्था से प्रियंका शर्मा, हरीश सिलावट, इंद्रेश चंडालिया, योगेश तंवर, अखिलेश पांचाल, सक्षम बैरागी, अक्ष शर्मा, परामर्शदाता राजु निनामा सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के उमंग पुरोहित, युवराज राठौर, पप्पू पाटीदार एवं कई समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp