सांदीपनि विद्यालय सैलाना में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रारंभ — सीमित सीटों पर मिलेगा अवसर

सैलाना। सैलाना नगर में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सांदीपनि विद्यालय सैलाना में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 23 मार्च 2026 से प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, क्योंकि सीटें सीमित हैं।

विद्यालय में एल.के.जी., यू.के.जी. और कक्षा पहली में 30- सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, वहीं कक्षा दूसरी से बारहवीं तक रिक्त स्थानों के अनुसार हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश प्रदान किए जाएंगे। सभी प्रवेश शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के तहत किए जाएंगे।

प्रवेश इच्छुक विद्यार्थियों को विद्यालय से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय में जमा करना अनिवार्य रहेगा। देरी होने पर अवसर चूक सकता है। संस्था के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सत्र में विद्यालय को नवीन भवन में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। हालांकि, वर्तमान में विद्यालय में परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अभिभावकों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि वे अपने बच्चों का भविष्य संवारने हेतु समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp