सैलाना में नीम का पेड़ गिरा,1 महिला घायल

सैलाना। सैलाना नगर के दिलीप मार्ग स्थित पर एक निजी  अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ा पुराना सूखा नीम का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर पड़ा। हादसे में नामली निवासी

घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद विशाल धभाई  एवं रहवासी  लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची इस घटना में एक नामली निवासी महिला जो एक सामाजिक कार्यक्रम गोरानी के कार्यक्रम में आई थी जो इस नीम के पेड़ गिरने से चपेट में आ गई इस घटना में महिला का पेर फैक्चर हो गया घायल को  तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से मेडिकल हॉस्पिटल रतलाम भेजा गया
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पेड़ को लेकर पहले ही खतरे की आशंका जताई जा चुकी थी।

क्षेत्र निवासी मुकेश कसेरा ने नगर परिषद सैलाना को दो बार लिखित आवेदन देकर पेड़ को हटाने की मांग की थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि पेड़ कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आखिरकार वही हुआ जिसका डर था—पेड़ गिर गया और एक महिला इसकी चपेट में आने से महिला का पेर फेक्चर हो गई।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सैलाना नगर परिषद अधिकारी ने कार्रवाई की होती तो यह हादसा टल सकता था। बता दे की नगर के हर क्षेत्र में इस तरह के पेड़ जिस पर परिषद का कतई ध्यान नहीं है। सैलाना हादसे के बाद जागा प्रशासन दिलीप मार्ग में की हरे-भरे पेड़ों की कटाई।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp