मध्यप्रदेश में छुट्टियों का कैलेंडर जारी…

  • स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा
  • स्कूलों में दशहरा अवकाश 21-23 अक्टूबर तक
  • स्कूलों में दिपावली अवकाश 6-10 नवंबर तक
  • स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 26 से 4 जनवरी 27 तक

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मंत्रालय (वल्लभ भवन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों को इस बार पुरे सत्र में 45 दिनों का लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा, जबकि शिक्षकों के लिए यह अवधि एक माह की रहेगी।

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश:
जारी आदेश के अनुसार, स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई 2026 से 15 जून 2026 तक विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा। वहीं शिक्षकों को एक मई से 31 मई तक की छुट्टी दी गई है। यह निर्णय प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।

त्योहारों और शीतकालीन छुट्टियां: दशहरा, दिवाली और विंटर वेकेशन
जारी आदेश के अनुसार दशहरा अवकाश 21 से 23 अक्टूबर तक, दिपावली अवकाश 6 से 10 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 26 से चार जनवरी 27 तक रहेगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट आदेश दिया है कि यह छुट्टियां सभी शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य होंगी।


मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

MP Headlines
Author: MP Headlines

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp