भोपाल/सैलाना। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र) छठवे जोन के दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन में सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शिरकत की। कमलेश्वर डोडियार मध्यप्रदेश विधानसभा के अभिजीत शाह के बाद दूसरे सबसे युवा विधायक हैं।
युवा विधायक सम्मेलन आज दिनांक 30 मार्च से शुरू हुआ है जो 31 मार्च तक चलेगा जिसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के करीब 130 युवा विधायक शामिल हुए हैं। सम्मेलन में लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका और विकसित भारत 2047 – युवा विधायकों के दायित्व और चुनौतियां॰ विषयों को केंद्रित रखा गया।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित किया।
सम्मेलन में तीनों राज्यों के सभी दलों के युवा नेताओं ने शिरकत की। डोडियार ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विभिन्न युवा विधायकों द्वारा प्रेरणा दायक विचार व्यक्त किए जा रहे हैं।

Author: MP Headlines



















