सैलाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संपूर्ण देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत सैलाना विधानसभा मे भाजपा सैलाना शिवगढ़ मंडल का 2 दिन प्रशिक्षण स्थानीय ओशिन परिसर में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में रतलाम झाबुआ अलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनीता नागर सिंह चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुई तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक संगीता चारेल ने की प्रथम दिवस चार सत्र आयोजित हुए। द्वितीय सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मुख्य वक्ता तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ अध्यक्ष रूप में उपस्थित हुए। तृतीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी मुख्य वक्ता रही तथा मंडल महामंत्री पुष्पा राठौड़ ने अध्यक्षता की चतुर्थ सत्र में सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप मुख्य वक्ता तथा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी अध्यक्ष के रूप में उपस्थित हुई।

द्वितीय दिवस प्रथम सत्र मे भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने की। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता हरिराम शाह रहे। अध्यक्षता किसान मोर्चा के बद्रीलाल चौधरी ने की। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता नंदराज जैन रहे। अध्यक्षता अभय संघवी ने की। अंतिम सत्र और समापन समारोह में मुख्य वक्ता जावरा विधायक राजेंद्र पांडे रहे व अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल ने की। इस प्रकार प्रशिक्षण में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए। सभी मुख्य वक्ता व अध्यक्षता करने वाले अतिथियों को मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर द्वारा रामचरितमानस भेंट की गई।


प्रशिक्षण की शुरुआत और समापन में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। प्रशिक्षण समारोह के प्रथम दिवस रात में श्री रामनिवास हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया तथा रात्रि विश्राम प्रशिक्षण स्थल पर किया गया। समापन समारोह के पश्चात नगर परिषद में चार नवनियुक्त एल्डरमैन नाथूलाल राठौर रवि शर्मा वर्दिचंद पाटीदार व सपना खराड़ी का जावरा विधायक राजेंद्र पांडे जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
प्रत्येक सत्र में वर्ग गीत हुआ जिसका गायन मंडल उपाध्यक्ष अंबिका पाटीदार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन सौरभ राका ने किया। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि कसेरा, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पाटीदार, कुलदीप कुमावत, किशोर कसेरा, संतोष धभाई, दिनेश आसरा, अनुकूल सोनी, मनीषा सिलावट, वजे सिंह गुर्जर, राजेंद्र भाटी, किरण माहेश्वरी, आशा कसेरा, शेर सिंह राठौड़, सुनील राठौर, हिम्मत पाटीदार, दिनेश पाटीदार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: MP Headlines



















