नरेंद्र डिंडोर ब्लॉक अध्यक्ष और हाल ही कांग्रेस छोड़ने वाले सीताराम भाभर बने उपाध्यक्ष
शिवगढ़/ सैलाना। जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के शिवगढ़ ब्लॉक की नई कार्यकारिणी गठित की गई। आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटी बाप पार्टी ने शिवगढ़ के भेड़ली नर्सरी में आयोजित पार्टी विस्तार की बैठक में आम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जाजम व्यवस्था से ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में ग्राम भेड़ली के नरेंद्र पारगी को नियुक्त किया गया। वही संगठन मंत्री मदन डामर निवासी नयाखेड़ा, तेरमाबोरडी के वागेश्वर डामर सचिव, उपाध्यक्ष राकेश खांट निवासी बासिंद्नरा, हाल ही में कांग्रेस के सेक्टर अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने वाले सीताराम भाभर निवासी बायटुक को ब्लॉक उपाध्यक्ष और कमलेश पारगी निवासी भेड़ली को मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया।
सर्व सहमति से आयोजित पार्टी विस्तार बैठक में विधायक कमलेश्वर डोडियार, जिला अध्यक्ष रमेश खराडी, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष केशुराम निनामा, पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य कविता भगोरा, कैलाश डामर पूर्व जिलाध्यक्ष चंदू सिंह मेड़ा, सरपंच प्रतिनिधि विनीत भाभर, रमेश डामर अमृत निनामा, राकेश मेड़ा, बापू चरपोट, कनीराम सिंगाड़, डोंगर डॉन, अशोक डामर, हेमराज मरगुल आदि भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रमेश खराडी ने बताया शीघ्र ही पूरे जिले में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को विस्तार के जरिए जिम्मेदारी देकर पार्टी मजबूत करेंगे।

Author: MP Headlines



















